Explain the meaning of Bureaucracy. नौकरशाही का अर्थ स्पष्ट करें
नौकरशाही अर्थ, परिभाषा, प्रकार, विशेषताएं
naukarshahi arth paribhasha visheshta prakar;भारत मे सर्वप्रथम नौकारशी की जरूरत उस समय अनुभव की गई जब श्रीमती इंदिरा गाँधी ने देश की धीमी गति से हो रहे सामाजिक एवं आर्थिक विकास के तत्कालीन नौकरशाही को उत्तरदायी ठहराया।
जानेंगे नौकरशाही किसे कहते हैं, नौकरशाही का अर्थ, नौकरशाही की परिभाषा और नौकरशाही की विशेषताएं जानेंगे।
नौकरशाही का अर्थ (naukarshahi ka arth)
नौकरशाही या अधिकारी तंत्र का अर्थ उस व्यवस्था से लगाए जाते हैं जिसका पूर्णरूपेण नियंत्रण उच्च पदाधिकारियों के हाथ मे हो और वे इतने स्वेच्छाचारी हो जाएं कि उन्हें नागरिकों की निंदा करते समय भी शंका और संकोच नही होता।
नौकरशाही एक व्यंगात्मक शब्द,जो भ्रष्ट प्रशासन के लिए प्रयुक्त किया जाता हैं।
नौकरशाही की परिभाषा (naukarshahi ki paribhasha)
आररेल्ड के अनुसार, “नौकरशाही का मतलब है अफसरों द्वारा शासन।
पिफरन के शब्दों में “अधिकारी तंत्र व्यक्तियों और कार्यों का ऐसा व्यवस्थित संगठन है जो सामूहिक प्रयास के द्वारा निश्चित लक्ष्य की सहज प्राप्ति कर सकता हैं।”
जार्ज वर्नाड शाॅ के अनुसार,” सत्ता के उपासक उच्च पदाधिकारियों की समंतशाही का दूसरा नाम ही अधिकारी राज्य है।”
जाॅ ए. वी के अनुसार,” नौकरशाही का विकृत अर्थ काम मे घपता, मनमानी, अपव्यय तथा हस्तक्षेप माना जाने लगा है।”
नौकरशाही की उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि यह वह व्यवस्था है जहां सरकारी कार्यों का संचालन ऐसे व्यक्तियों के हाथो मे होता है जो विशेष प्रशिक्षण प्राप्त, कानूनों का अक्षरशः पालन करने वाले, विधानमंडल द्वारा पारित नियमों को श्रेष्ठ समझने वाले तथा जो जनहित से परे रहते है। यह ऐसी व्यवस्था है जहां एक अधिकारी जनता के प्रति अपने को उत्तरदायी न समझकर स्वयं को अपने से बड़े अधिकारी के प्रति उत्तरदायी मानता है। जहां प्रशासन एक निर्जीव मशीन की भांति पदसोपान पद्धति द्वारा चलता है। भावनात्मक पृष्ठभूमि से दूर यह ऐसी व्यवस्था एवं कर्मचारियों का संगठन है जो शीघ्र कार्य करने की बजाय कागजी घोड़े दौड़ने मे ज्यादा विश्वास करता है, जो मितव्ययिता से दूर रहकर सार्वजनिक धन एवं समय का दुरुपयोग करते है।
व्यापक अर्थ
नौकरशाही का गलत अर्थ ही लिया जाता हो, ऐसा सही नही है। ऐसे अनेक विद्वानों है जो वर्तमान प्रशासन मे नौकरशाही को ह्रदय की संज्ञा देते है। उनके अनुसार नौकरशाही अनुभव, ज्ञान तथा उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
विलोवी के अनुसार,” अपने व्यापक अर्थ मे नौकरशाही एक ऐसी प्रणाली है जहां कर्मचारियों को विभिन्न वर्गीय सोपानों, जैसे- सेक्शन, डिवीजन, ब्यूरो, डिपार्टमेंट मे बाँटा जाता है।”
पाॅल. एच. एपेलवी के अनुसार,” नौकरशाही तकनीकी दृष्टि से कुशल कर्मचारियों का एक व्यावसायिक वर्ग है जिसका संगठन पदसोपान के आधार पर किया जाता है और जो निष्पक्ष होकर राज्य का कार्य करते है।
डिमाॅक के अनुसार,” यह एक ऐसी स्थिति है जहां श्रम विभाजन, विशिष्टीकरण, संगठन, पदसोपान, नियोजन एवं कार्यशीलता दिखाई देती है।
ग्लेडन के अनुसार,” नौकरशाही वेतनभोगी कर्मचारियों का ऐसा संगठन है जो प्रशासन मे दक्षता लाते है।
मेक्सवेबर के अनुसार,” नौकरशाही प्रशासन का वह तंत्र है जिसकी और मानवता का अभाव है।
इन परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि नौकरशाही अर्थात् कानून का शासन। नौकरशाही का अर्थ निष्पक्षता से भी लिया जाता है। यह ऐसे अधिकारियों का समूह होता है जो अनुभव, ज्ञान और उत्तरदायित्व की भावना से युक्त होते है।
नौकरशाही के प्रकार (naukarshahi ke prakar)
एफ. एम. मार्क्स ने नौकरशाही के चार रूपों की चर्चा की है–
1. अभिभावक नौकरशाही
इस धारणा को मानने वाले वे लोग है जो यह मानकर चलते है कि राष्ट्र के नागरिकों का यदि कोई कल्याण कर सकता है तो वे ही कर सकते है। दूसरे लोगों के हाथों मे सत्ता जाने का अर्थ होगा देश का अहित। ऐसी नौकरशाही के विरूद्ध यदि जनता कुछ कहती है तो इनका कहना है कि जनति अज्ञानी है तथा जो उसे अपने भले-बूरे की समझ नही है। यह समझ केवल उसके पास है। ऐसी नौकरशाही भ्रष्ट एवं अकुशल तो नही होती पर जनता के प्रति उत्तरदायी भी नही होती।
2. जातीय नौकरशाही
इस प्रकार की नौकरशाही मे उच्च वर्ग के लोगों को ही प्रधानता दी जाती है। यह नौकरशाही उन लोगों के वर्गीय संबंधों से पैदा होती है जो नियंत्रण के मुख्य स्थानों पर रहते है। इसमे पहले से ही जो नौकरशाही से संबंधित होते है वे अपनी संतानों या नजदीकी लोगों को नए सदस्यों के रूप मे दिक्षित करते है।
3. संरक्षक नौकरशाही
नौकरशाही का वह स्वरूप, जहां भर्ती, योग्यता तथा प्रतिभा के स्थान पर राजनैतिक दल या सरकार मे पहुँच के कारण होती हो। इस पद्धति को लूट-प्रथा भी कह सकते है। संयुक्त राज्य अमेरिका मे अभी हजारों पद राष्ट्रपति अपने कृपा पात्रों तथा राजनैतिक समर्थकों को प्रदान करता है।
4. गुणात्मक नौकरशाही
इस प्रणाली मे चयन का आधार प्रतियोगिता के आधार पर खुली परीक्षा होती है। यहां चयन मे प्रतिभा तथा योग्यता को प्राथमिकता दी जाती है। आजकल अधिकांश देशों मे यही प्रणाली अपनाई जाने लगी है। इस प्रणाली मे कर्मचारी या लोकसेवक किसी के प्रति दबा हुआ न रहकर सरकार के प्रति उत्तरदायी होता है तथा जन कल्याण मे रूचि ले सकता है।
नौकरशाही की विशेषताएं या लक्षण (naukarshahi ki visheshta)
नौकरशाही की विशेषताएं इस प्रकार है–
1. कार्य का स्वरूप
पर्ण विकसित कार्यलयों मे काम काज पूरा करने हेतु कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ज्यादा कार्य करना पड़ता है। इसलिए निश्चित समय के बाद भी कर्मचारी कार्य करते है। कर्तव्य-परायणता दिखाने और बड़े अधिकारियों को खुश करने का यह सरल तरीका है जो पदोन्नति के लिए भी काम आता है।
2. अनुशासन
इस प्रणाली मे अनुशासनबद्धता पाई जाती है।
3. पद सोपान पर आधारित संगठन
यह पद्धति पद-सोपान पर आधारित होती है। इसमे आदेश ऊपर से नीचे की ओर तथा उत्तरदायित्व नीचे से ऊपर की ओर चलता है।
4. कार्यलय का प्रबंध
कार्यालयों का प्रबंध सामान्य नियमों के अनुसार होता है जो विस्तृत तथा स्थिर होते है। इन नियमों को सीखा जा सकता है। इन नियमों को विशिष्ट तकनीकी प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त कर सकते है।
5. भर्ती प्रणाली
नौकरशाही मे अधिकारियों तथा कर्मचारियों की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं तथा साक्षात्कार के द्वारा होती है।
6. नियमों की महत्ता
इस प्रणाली मे अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यों का निर्धारण एवं संचालन अवैयक्तिक नियमों द्धारा होता होता है। यह नियम लगभग स्थाई होते है तथा इनका निरन्तर पालन कराने की एक व्यवस्था होती है।
7. कार्यक्षेत्र विभाजन
नौकरशाही मे अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र को निश्चित ढंग से बांट देने का सिद्धांत निहित होता है। कार्य-विभाजन कानून अथवा प्रशासकीय नियमों के आधार पर किया जाता है। नियमानुसार आवश्यक कार्यकलाप राजकीय कर्तव्य के रूप मे बाँटे जाते है। एक अधिकारी की सत्ता परिसीमित होती है। सिर्फ उन्ही व्यक्तियों को नौकर रखा जाता है जो संबंधित कार्य करने की योग्यता रखते है। कर्तव्यों के नियमित एवं निरंतर पालन करने की उचित व्यवस्था होती है।
8. सत्ता का संस्तरण
नौकरशाही के अंतर्गत कर्मचारियों, अधिकारियों तथा उनकी सत्ता का संस्तरण पाया जाता है। पद के अनुसार सत्ता का विभाजन होता है। निम्न श्रेणी के कर्मचारियों के कार्यों की देखभाल उच्च श्रेणी के कर्मचारी करते है। निम्न पदाधिकारियों के फैसले के खिलाफ उच्च पदाधिकारियों के पास अपील हो सकती है।
9. दस्तावेजों का लिखित होना
नौकरशाही के अंतर्गत दफ्तरों का कार्य लिखित दस्तावेजों तथा फाइलों के माध्यम से होता है। इन्हे सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी होती है। इन्हें सुरक्षित रखने हेतु क्लर्क अथवा फाइल-कीपर होते है। विभिन्न विषयों की अलग-अलग फाइल बनती है।
10. विशेषज्ञों की आवश्यकता
आधुनिक नौकरशाही के अंतर्गत दफ्तरों का कार्य जटिल तथा विशेषित होता है। अतः कार्य को करने हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
11. शक्ति अर्जित करना उनका लक्ष्य
नौकरशाही का सर्वोच्च लक्ष्य शक्ति प्राप्त करना होता है तथा इस शक्ति को बनाए रखकर इसमे वृद्धि करना उनका लक्ष्य रहता है। इस तरह वे शक्ति की राजनीति के पुजारी हो जाते है।
12. राजनैतिक तटस्थता
नौकरशाही की एक महत्वपूर्ण विशेषता राजनीति से दूर रहना है। ये लोग दलबंदी मे भाग नही लेते। किसी भी दल की सरकार बने, उनका कार्य तो सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन होता है।
13. पदो के एकाधिकार का अभाव
नौकरशाही मे किसी भी एक व्यक्ति का एकाधिकार नही होता। संगठन की आवश्यकतानुसार अधिकारियों का स्थानान्तरण होता रहता है। नियमों का पालन करने पर पदोन्नति तथा पालन न करने पर पदावनति की संभावनायें रहती है। इनकी वजह से भी पदों पर किसी का एकाधिकार नहो रहता।
14. सत्ता का आधार राज्य व शासन के कानून
नौकरशाही जो भी कार्य करती है, उसको करने का अधिकार इसे शासन से प्राप्त होता है। जब कोई व्यक्ति किसी अधिकारी के कार्य मे बाधा डालता है तो यह माना जाता है कि उसने कानून को अपने हाथ मे लिया है तथा उनका उल्लंघन किया है। यह सरकारी कर्मचारी के लिए कवच का काम करता है।
नौकरशाही क्या है? नौकरशाही किसे कहते हैं? नौकरशाही का अर्थ, मतलब, नौकरशाही के प्रकार, नौकरशाही की विशेषताएं, नौकरशाही अवधारणा।
नौकरशाही क्या है? नौकरशाही किसे कहते हैं? नौकरशाही का अर्थ, मतलब, नौकरशाही के प्रकार, नौकरशाही की विशेषताएं, नौकरशाही अवधारणा।
नौकरशाही क्या है? नौकरशाही किसे कहते हैं? नौकरशाही का अर्थ, मतलब, नौकरशाही के प्रकार, नौकरशाही की विशेषताएं, नौकरशाही अवधारणा।
नौकरशाही क्या है? नौकरशाही किसे कहते हैं? नौकरशाही का अर्थ, मतलब, नौकरशाही के प्रकार, नौकरशाही की विशेषताएं, नौकरशाही अवधारणा।
नौकरशाही क्या है? नौकरशाही किसे कहते हैं? नौकरशाही का अर्थ, मतलब, नौकरशाही के प्रकार, नौकरशाही की विशेषताएं, नौकरशाही अवधारणा।